बोले गजराज-जनता का आशीर्वाद मिला तो विकास की गंगा बहेगी, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट हमने कहा कि पूर्व में 2000 करोड़ के विकास कार्यों को हल्द्वानी को सुंदर शहर बनाने का समुचित इस्तेमाल किया जाएगा।पूर्व मेयर डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा आज वह भाजपा संभाग कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS

इस मौके कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट और पूर्व मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने संयुक्त रूप से नगर निगम चुनाव को लेकर अपना विजन मीडिया के सामने रखा।

इस दौरान पूर्व मेयर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए 2200 करोड़ रूपों से हल्द्वानी का समग्र विकास हुआ रहा है यदि भाजपा का ही मेयर बना तो यह विकास की गंगा आगे भी बहाई जाएगी।

वहीं मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा जिस पार्टी के ऊपर राम भक्तों पर गोली चलाने का आरोप है जिस पार्टी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी महिलाओं के साथ अत्याचार किए मुजफ्फरनगर मसूरी और खटीमा जैसे गोलीकांड किया उस समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर कांग्रेस ने अपना पतन का रास्ता तैयार कर लिया है


उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्व मेयर द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ते हुए शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाएगी।

ADVERTISEMENTS