भारी तबाही!, यहां आया भूकंप, 10 की मौत, 150 से ज्यादा घायल- Earthquake,देखे वीडियो

Ad
ख़बर शेयर करें

afghanistan-earthquake-hits-with-6-3-magnitude-

Afghanistan Earthquake: भूकंप ने एक बार फिर तबाही मचाई है। इस बार पड़ोसी देश अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिससे इमारतें धराशायी हो गईं। 150 से अधिक लोग घायल हैं। तो वहीं 10 लोगों ने अपनी जान गवा दी। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 आंकी गई है।

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में आए भूकंप से भारी तबाही!

मजार-ए-शरीफ शहर में आए इस भूकंप का सेंटर जमीन से करीब 28 किलोमीटर नीचे था। इस इलाके की आबादी करीब 5 लाख 23 हजार के करीब है। भूकंप का कहर मजार-ए-शरीफ पर भी पड़ा। जिसे नीली मस्जिद भी कहा जाता है। इस मस्जिद का एक बड़ा हिस्सा भूकंप में धराशायी हो गया।

6.3 magnitude
अफगानिस्तान में भूकंप की तीव्रता 6.3

भूकंप से 10 की मौत, 150 से ज्यादा घायल

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, भूकंप में 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। तो वहीं भारी तबाही से 10 लोगों की मौत की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

video- https://youtu.be/6hA4wW4jWyI?si=AAXsu6LrTjcSBIZc

पहले भी भूकंप ने मचाई है तबाही

अफगानिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी की माने तो भूकंप से हुई भारी तबाही को अभी पूरी तरीके से आंका नहीं जा सकता। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अफगानिस्तान में भूकंप से भारी तबाही मची हो। इससे पहले भी तेज झटके महसूस हुए हैं। अगस्त के महीने में भी भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। जिसमें हजारों लोगों की जान गई थी।