खौफनाक वारदात! बीच क्लास में बच्चे का गला काटकर फरार हुआ क्लासमेट

महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसी वारदात सामने आ रही है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां पर पुणे के खेड़ से एक क्लास के बीच बदमाशो ने बच्चे का गला रेत दिया। हमला करने के बाद बाइक से बदमाश फरार हो गए।
खौफनाक वारदात! बीच क्लास में बच्चे का गला काटकर फरार हुआ क्लासमेट
दरअसल ये घटना सोमवार 15 दिसंबर की सुबह की है। एक प्राइवेट क्लास में ये घटना हुई। जानकारी मिलने के बाद राजगुरुनगर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच के मुताबिक ये मामला गैंगवॉर से जुड़ा बताया जा रहा है। बच्चे पर चाकू से हमला और वो भी चलती क्लास में काफी खौफनाक और बेहद चिंताजनक है।
क्लास में पढ़ा रहा था टीचर
पुलिस को जांच में पता चला कि हमला करने वाला बच्चे का क्लासमेट था। ये हमला तब हुआ जब टीचर क्लास में पढ़ा रही थी। अटैकर ने बच्चे का गला काट दिया। जिसके बाद वहां से फरार हो गया। फिलहाल हमले की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
खून से लथपथ बच्चे की हालत नाजुक
हमले के बाद खून से लथपथ बच्चे को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन