अल्मोड़ा के हिमांशु ने किया प्रदेश का नाम रोशन, खेलो इंडिया गेम्स में योग में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें


अल्मोड़ा के हिमांशु परगाई ने देश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। हिमांशु ने खेलो इंडिया गेम्स 2024 में योगासना में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।


अल्मोड़ा के हिमांशु परगाई ने देवभूमि उत्तराखंड का नाम देश में रोशन किया है। हिमांशु ने खेलो इंडिया गेम्स 2024 में कांस्य पदक हासिल किया है। हिमांशु अल्मोड़ा जिले के बांसभीड़ा, चीनाखान के रहने वाले हैं। उनकी माता का नाम दीपा परगाई है जबकि उनके पिता का नाम पीताम्बर दत्त परगाई है।

योग प्रशिक्षण भी देते हैं हिमांशु
बता दें कि वर्तमान में हिमांशु परगाई देव संस्कृति विश्व विद्यालय हरिद्वार से अपनी योग की शिक्षा ले रहे हैं। इसके साथ हिमांशु अपना योग प्रशिक्षक भी हैं। वो काफी समय से अल्मोड़ा जिले में बच्चों को योग की शिक्षा भी दे रहे हैं। हिमांशु अल्मोड़ा में योगनिलयम के माध्यम से योग की शिक्षा दे रहे हैं। इसके साथ ही वो राष्ट्रीय स्तर पर भी योगा प्रशिक्षण देते हैं।

हिमांशु की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर
हिमांशु परगाई के खेलो इंडिया गेम्स 2024 में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद से क्षेत्र में खुशी की लहर है। बता दें कि हिमांशु ने अपनी टीम के साथ खेलो इंडिया में उत्तराखंड से प्रतिभाग किया था। जिसमें उन्होंने योगा ट्रेडिशनल ग्रुप इंवेट में कांस्य पदक हासिल किया है।

खेलो इंडिया गेम्स की शुरुआत नई दिल्ली में 2018 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के साथ हुई थी। जिसके बाद साल 2019 में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) खेलो इंडिया के साथ ये जुड़ गया। फिर इसका नाम बदलकर ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ कर दिया गया। पहला खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 में ओडिशा के कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में आयोजित किया गया था।