यहाँ हो गया भयंकर हादसाडामर भरे ट्रक के ब्रेक फैल एक हुआ गंभीर

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी/चोरगालिय skt.com

ADVERTISEMENTS

चोरगलिया skt. com
हल्द्वानी के नजदीक चोरगलियां से एक हादसे की खबर आ रही है यहां डामर से भरे एक डंपर ब्रेक फेल होने की वजह से मुख्य बाजार से 50 मीटर दूरी के पास शिव मंदिर के नजदीक पलट गया।

जिससे एक व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 108 की मदद से हल्द्वानी के अस्पताल को भेजा गया है ।

जानकारी के अनुसार यह डंपर डामर ले जा रहा था शिव मंदिर से आगे सड़क का कार्य चल रहा था कि इसी बीच इस डंपर के ब्रेक फेल होने के बाद बताई गई और जिससे यह डंपर पलट गया इस बीच में वहां से गुजर रहे दीवान सिंह देउपा इसकी चपेट में आगे और गंभीर रूप से घायल हो गए चोरगलिया थाने के इंचार्ज भुवन सिंह राणा यहां पर पहुंचे और उन्होंने घायल को 108 की मदद से हल्द्वानी भिजवाया ।

हमारे संवाददाता महेश जोशी ने बताया कि इस ट्रक में डामर ले जाया जा रहा था और यहां पर बताया गया कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और जिसकी वजह से यह पलट गया फिलहाल बड़ा हादसा होने से टल गया क्योंकि भीड़भाड़ वाले स्थान पर सहयोगवश सुबह ज्यादा भीड़ इकट्ठी नहीं थी जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया

ADVERTISEMENTS