यहां बेकाबू होकर खाई में जा गिरी कार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेशभर में विभिन्न जगहों पर आए दिन हादसे लोगों की जान ले लेते हैं। कई जगहों पर हादसों में लोग घायल हो जाता हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी हादसों को रोकने में सफलता नहीं मिल पा रही है।

ADVERTISEMENTS


इस बीच चकराता से त्यूणी की ओर जा रही एक अल्टो कार कोटी कनासर से आगे रोटा खड्ड के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।


आसपास के ग्रामीणों ने स्वयं रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाल एंबुलेंस से उपचार को सीएचसी चकराता ले गए। घायलों में दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं। अभी घायलों की पहचान नहीं हो पाई। घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS