यहां चोरों ने मथुरा गए डॉक्टर के घर पर किया हाथ साफ
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित खन्ना फार्म में एक महिला डॉ विनीता कपूर के घर में चोरी की घटना घटित हुई है बता दे की मेन गेट तोड़कर चोर घर के अंदर घुस आए और भारी मात्रा में नकदी जेवर सहित मूर्तियों पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर लिया.
बता दें कि महिला डॉक्टर अपने व्यवसाई पति शिव कपूर के साथ दर्शन के लिए मथुरा गई जिसके बाद चोरी की घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई और जिसके बाद मंडी चौकी इंचार्ज विजय कुमार सहित एस एस आई मौके पर मौजूद रहे एसएसपी पंकज भट्ट और सीओ भूपेंद्र धोनी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


