यहां जंगल में लापता युवक का कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, डेढ़ साल से परिजन कर रहे थे तलाश

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा के सल्ट विकासखंड के मरचूला के जंगल में युवक का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह वन कर्मी मरचूला के जंगल की सफाई के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान कर्मियों को वहां एक पेड़ के नीचे एक कंकाल पड़ा हुआ मिला।

Ad
Ad

पौड़ी गढ़वाल निवासी श्रवण सिंह के रूप में हुई पहचान
सल्ट विकासखंड के मरचूला के जंगल में एक युवक का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वन कर्मियों को एक पेड़ के नीचे सफाई के दौरान कंकाल मिला। वन कर्मियों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर तलाशी की तो उसकी पैंट की जेब से आधार कार्ड मिला। जिस से उसकी पहचान जीवई, पौड़ी गढ़वाल निवासी श्रवण सिंह (32) पुत्र आनंद सिंह के रूप में हुई।

डेढ़ साल पहले हो गया था लापता
मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी गढ़वाल निवासी श्रवण सिंह दिल्ली में नौकरी करता था। डेढ़ साल पहले वो अचानक से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। तब से लेकर परिजन उसे ढूंढ रहे थे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था।

आत्महत्या करने का लगाया जा रहा है अंदाजा
बताया जा रहा है कि जिस पेड़ के पास कंकाल मिला है उस पर रस्सी लटकी मिली। जिसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि पांच-छह महीने पहले युवक ने इस रस्सी के सहारे फांसी लगा ली हो जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी है।