यहाँ बच्चा चोरी अफवाह फैला कर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में आज के समय में बच्चा चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं और इसको लेकर लोगों में काफी डर का माहौल बना हुआ है वही बात कि जाए उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र की तो यहां पर एक अजिबो-गरीब मामला देखने को मिला है रुद्रपुर में दोनों के द्वारा बच्चा चोरी के अवसर प्रदान की गई जिसके बाद लोगों के ऊपर अफवाह फैला कर मारपीट करने का आरोप लगा है जिसमें पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है

ADVERTISEMENTS

पत्रकार वार्ता में सीओ सिटी आशीष भारद्वाज ने बताया कि 19 सितंबर को सोनू पुत्र राम मोहन निवासी हनुमान मंदिर के पास, सुभाष नेताजी कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप ने सूचना दी कि वह अपने साथी के साथ रामलीला व अन्य कार्यक्रम में नाच गाने का प्रोग्राम करके गुजर बसर करते है।


18 सितंबर को शाम के समय जब वह व उसके साथी रामलीला में प्रोग्राम करने की बात करने रमपुरा जा रहे थे, तभी खेड़ा में ईशाउल्लाह खां पार्क के पास उन पर कुछ युवको द्वारा बच्चा चोर का आरोप लगा अफवाह फैलाकर भीड़ एकत्र कर ली गई। उनके साथ मारपीट, गाली-गलौच व जान के मारने की धमकी दी गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया।


बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर समाज में भय स्थापित करने व मॉब लिंचिंग जैसी हस्तियां गंभीर घटना की रोकथाम को वरिस्ठ पुलिस अधीक्षक ने आदेशित किया। आज इस मामले में दो अभियुक्तों गुलाम अनवर उर्फ अन्नू पुत्र गुलाम शफी निवासी वार्ड न 13, खेड़ा, थाना रुद्रपुर व जावेद पुत्र मौहम्मद शफीक निवासी वार्ड 13, रेशमबाड़ी, थाना रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS