यहां नगर परिक्रमा के चलते आज रुट रहेगा डाइवर्ट, घर से निकलने से पहले देख लें प्लान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



देहरादून में झंडाजी मेला के तहत सोमवार को नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। यह परिक्रमा विभिन्न मार्गों और बाजारों से होते हुए जाएगी। इसके लिए पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्ट किए हैं। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट प्लान तैयार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

नगर परिक्रमा के चलते 1 अप्रैल को रुट रहेगा डाइवर्ट
सोमवार को होने वाली झण्डा मेला 2024 नगर परिक्रमा का रूट दरबार साहिब परिसर से शुरू होकर सहारनपुर चौक से कांवली रोड होते हुए एसजीआरआर बिंदाल तिलक रोड़ से बिंदाल कट होते हुए घंटाघर होकर पल्टन बाजार से लक्खीबाग होते हुए सहारनपुर चौक से बॉम्बे बाग होकर समाधी स्थल से वापस सहारनपुर चौक होते हुए दरबार साहिब जाएगी।

ये रहेगा डायवर्ट प्लान
नगर परिक्रमा के सहारनपुर चौक पहुंचने पर कांवली रोड से सहारनपुर चौक की ओर कोई भी यातायात नहीं आएगा।
बल्लीवाला से आने वाले यातायात को बल्लूपुर और जीएमएस रोड और लक्ष्मण चौक की ओर से आने वाले यातायात को पार्क रोड की ओर भेजा जाएगा।
सहारनपुर चौक से कोई भी ट्रैफिक कांवली रोड व झंडा साहिब की ओर नहीं भेजा जाएगा।
नगर परिक्रमा का पिछला हिस्सा कांवली रोड से खुड़बुड़ा मोहल्ला प्रवेश करने पर यातायात सामान्य किया जाएगा।
नगर परिक्रमा के दरबार साहिब से चलने पर व दर्शनी गेट पहुंचने से पहले गऊघाट पर स्थित कट को खोला जायेगा. रेलवे गेट से सहारनपुर रोड की ओर जाने वाले यातायात को गऊघाट कट पर रोक-रोककर चलाया जायेगा।
दर्शनी गेट पर अगला हिस्सा पहुंचने से पहले ही सभी ट्रैफिक सहारनपुर चौक से कांवली रोड की ओर जाएगा।
नगर परिक्रमा का पिछला हिस्सा सहारनपुर चौक पार करने पर सहारनपुर चौक से यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS