यहाँ विपिन पांडे के नेतृत्व में 75 मीटर लम्बे तिरंगे के साथ निकली यात्रा

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। यहां युवा संकल्प सेवा समिति अध्यक्ष विपिन पांडे के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन कमलवागांजा में हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा कमलवागांजा से लामाचोड़ चौराहे तक निकाली गई जिसमें मुख्य आकर्षण 75 वीं वर्षगांठ पर 75 मीटर लंबा तिरंगा था। युवा संकल्प सेवा समिति अध्यक्ष विपिन पांडे ने कहा कि तिरंगा हमारी जान व शान है हम सभी को तिरंगा घर-घर पहुंचाना है और तिरंगे का सम्मान करना भी जरूरी है आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम पर हर घर तिरंगा हरमन तिरंगा किया जा रहा है इस मौके पर प्रमुख रूप से भीम बिष्ट विरेंद्र रावत चंचल सिंह नवीन जोशी आदि लोग मौजूद रहे

Ad
Ad