यहां खाई में गिरी कार , महिला की मौत – पति और बेटा घायल

ख़बर शेयर करें


उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है इसी बीच यहां टिहरी गढ़वाल से दुखद खबर सामने आई है।
यहां टिहरी जनपद के देवप्रयाग में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार चमोली से देहरादून जा रही थी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गम्भीर घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू पर अस्पताल में भर्ती कराया।

Ad
Ad

प्राप्त समाचार के मुताबिक देवप्रयाग में चमोली से देहरादून जा रही एक स्विफ्ट कार देवप्रयाग से आगे सैनिक होटल के समीप हादसे का शिकार हो गई। कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से (पति-पत्नी और बेटा) घायल हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग ले जाया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि यह हादसा कार चलाने के दौरान चालक को नींद आने के कारण हुआ है। कार 40 वर्षीय भूपेंद्र सिंह चला रहे थे, उनकी पत्नी का नाम नीतू (38) देवी था, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। बेटे का नाम आयुष है, जिसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।