चमोली में भारी बारिश का कहर, पगनों गांव में पानी और मलबा घुसने से लोगों में दहशत

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। चमोली जिले में भारी बारिश के कारण पगनों गांव में पानी और मलबा घुस गया। जिस कारण लोगों में हड़कंप मच गया। मलबा आने के कारण ग्रामीणों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है।

ADVERTISEMENTS


पगनों गांव में पानी और मलबा घुसने से लोगों में दहशत
प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। चमोली में फिर बारिश का कहर देखने को मिला है। यहां पगनों गांव में बारिश के चलते गांव के ऊपर से मिट्टी व और मलबा बह कर लोगों के घरों के अंदर आ गया है। जिस कारण ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

पगनों गांव में लगातार हो रहा भूस्खलन
बता दें कि पगनों गांव में बीते कुछ समय से लगातार भूस्खलन हो रहा है। पिछले साल भूस्खलन के कारण गांव के 11 घर धवस्त हो गए थे। जबकि गांव के 53 परिवार अभी भी यहीं रह रहे हैं। बीते कुछ दिनों से एक बार फिर गांव में भूस्खलन हो रहा है। जिस कारण लोगों को अंधेरे में अपने घरों को छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा था। जिसके बाद गांव वालों ने पानी को डार्यवर्ट कर दिया था। लेकिन मंगलवार को एक बार फिर से भारी बारिश होने के चलते मलबा और पानी लोगों के घरों में घुस गया है

ADVERTISEMENTS