Health Tips: अगर आप भी सुबह का नाश्ता करते है स्किप? तो हो जाएं सावधान, इन गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं आप

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



Health Tips skipping breakfast side effects
Skipping Breakfast Side Effects: क्या आप भी उन लोगों में से हो जो सुबह टाइम बचाने के चक्कर में या फिर जल्दबाजी में सुबह का ब्रेकफास्ट स्किप करते है। या फिर चाय-बिस्किट से ही काम चला लेते है? ऐसे में आप लोगों को सावधान होने की जरूरत है। सुबह नाश्ता ना करने से आप कई सारी बीमारियों को दावत दे रहे हैं।


ब्रेकफास्ट स्किप करने से इन बीमारियों का खतरा (Skipping Breakfast Side Effects)
सुबह सीधा लंच करना अपनी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो उठने के बाद नाश्ते में कुछ ना कुछ जरूर खाना चाहिए। शरीर को इससे उर्जा मिलती है। साथ ही आप फिट भी रहते हो। नाश्ता स्किप करने के काफी सारे नुकसान हो सकते है। चलिए जानते है ऐसा करने से आप किन-किन बीमारियों की चपेट में आ सकते है।

डायबिटीज
नाश्ता स्किप करनेसे डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। नाश्त स्किप करने से कमजोरी और चक्कर आदि समस्याएं हो सकती है।

कमजोर इम्यूनिटी
अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते है तो ये आपकी इम्यूनिटी पर असर कर सकता है। इससे आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। जिसके चलते आप कई सारी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते है। लंबे समय तक भूखा रहने की वजह से सेल्स को काफी नुकसान होता है। जो इम्यूनिटी को कमजोर बनाता है।

मोटापा बढ़ना
मोटापे का एक कारण सुबह का नाश्ता स्किप करना भी हो सकता है। सीधे लंच करने की वजह से आपका वजन तेजी से बढ़ता है। मोटापे कई सारी बीमारियों का केंद्र है।

स्लो मेटाबॉलिज्म
नाश्ता ना खाने से आपका मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो सकता है। साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याएं भी देखने को मिलती है। इससे आपके शरीर में एनर्जी लेवल भी कम होगा। जिससे आपको कमजोरी महसूस होगी।

माइग्रेन ट्रिगर
नाश्ता ना करने की वजह से लोगों को माइग्रेन भी हो सकता है। काफी टाइम तक भूखा रहने की वजह से उल्टी, सिरदर्द आदि की समस्याएं आम है। इन सब से आपको माइग्रेन भी हो सकता है।

फास्ट फूड की क्रेविंग
नाश्ता स्किप करने से आपको फास्ट फूड की क्रेविंग हो सकती है। ये जंक फूड सेहत को काफी नुकसान पहुंचाते है। इसलिए हो सके तो नाश्ता कभी भी स्किप ना करें