शादी का सामान लेकर हरीनगर सरना जा रहे थे यात्री हुए सड़क हादसे का शिकार,कई घायल

ख़बर शेयर करें

सोमवार रात आठ बजे धारी ब्लॉक के पलड़ा में एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हैं।

Ad
Ad


नैनीताल जिले के भीमताल के धारी ब्लॉक के पलड़ा में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक की मौत हो गई। सात घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का एसटीएच में इलाज चल रहा है।

शादी का सामान लेकर हरीनगर सरना जा रहे थे यात्री
मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप में सवार लोग शादी का सामान लेकर हल्द्वानी से हरीनगर सरना जा रहे थे। घायलों का कहना है कि कच्ची और संकरी सड़क के कारण संतुलन बिगड़ा और हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार रात करीब आठ बजे हादसा हुआ। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दीवान राम (52) निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा को मृत घोषित कर दिया।

घायलों की सूची
अरविंद (मामूली चोटिल)
सुंदर कुमार (मामूली चोटिल)
हरीश चंद्र (मामूली चोटिल)
गिरीश चंद्र (गंभीर घायल)
जगदीश चंद्र (गंभीर घायल)
संतोष कुमार (गंभीर घायल)
दीपक कुमार (गंभीर घायल)