हल्द्वानी : विजिलेंस ने 25,500 रुपये की रिश्वत के साथ वन कर्मी को किया गिरफ्तार…

भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक कर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने कार्य से जुड़े भुगतान और पंजीकरण नवीनीकरण के नाम पर शिकायतकर्ता से 25,500 रुपये की घूस मांगी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में दर्ज मामले में आरोपी नवीन नौटियाल, जो वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय जागेश्वर में बाबू/फॉरेस्टर के पद पर तैनात है, को शिकायतकर्ता जय प्रकाश से लीसा गडान-ढुलान कार्य के पंजीकरण नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के एवज में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक अन्य आरोपी के रूप में वन क्षेत्राधिकारी रेंज जागेश्वर, सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा का नाम भी सामने आया है, जिनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन