हल्द्वानी – ये मार्ग रहेगा कल बंद, सफर से पहले देख लें रूट डायवर्जन प्लान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी से रुद्रपुर जाने वाले यात्रियों के लिए ज़रूरी खबर है। कल यानी 22 जनवरी 2026 (गुरुवार) को रेलवे फाटक की मरम्मत के चलते हल्द्वानी-रुद्रपुर मुख्य मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा

ADVERTISEMENTS

दरअसल, छत्तरपुर–हल्दी रोड रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे फाटक संख्या 104/ए (OHE किमी 53/10–11) पर मरम्मत कार्य किया जाना है। इसी कारण यह मार्ग सुबह 08:00 बजे से रात 20:00 बजे तक बंद रहेगा।
हालांकि ट्रैफिक डायवर्जन प्लान सुबह 07:30 बजे से रात 20:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।

यह रहेगा रूट डायवर्जन

हल्द्वानी शहर से रामपुर रोड होते हुए रुद्रपुर जाने वाले
सभी प्रकार के दुपहिया, चौपहिया, रोडवेज व निजी बसें
सिंधी चौराहा से डायवर्ट होकर
बरेली रोड – लालकुआं → किच्छा नगला बाईपास से अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।

सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर से रामपुर रोड होते हुए रुद्रपुर जाने वाले
सभी प्रकार के दुपहिया, चौपहिया, भारी वाहन, रोडवेज व निजी बसें
टीपी नगर / शीतल होटल / गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर
लालकुआं – किच्छा नगला बाईपास होते हुए
अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

यात्रियों से अपील

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यात्रा से पहले रूट प्लान कर निकलें, डायवर्जन का पालन करें और अनावश्यक भीड़ से बचें। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद मार्ग को सामान्य कर दिया जाएगा।

नोट – सफर में असुविधा से बचने के लिए यह जानकारी दूसरों तक जरूर पहुंचाएं

ADVERTISEMENTS