हल्द्वानी- निकाय संगठन ने एसएसपी से की मुलाकात, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पर मुकदमे को लेकर जताई नाराजगी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग, एसएसपी ने एसपी सिटी को सौंपी जांच

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के मामले को लेकर उत्तराखंड निकाय संगठन ने नाराजगी जताई है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी मंजुनाथ टीसी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण में लालकुआं कोतवाल की भूमिका पर सवाल उठाए और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश के विभिन्न निकायों के अध्यक्ष शामिल रहे। उन्होंने एसएसपी के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह की कार्रवाई से निकाय प्रतिनिधियों में नाराजगी है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने जांच एसपी सिटी हरबंस सिंह को सौंप दी। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर व्यवहार और शालीनता बनाए रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना जरूरी है।

एसएसपी से मुलाकात के बाद अब इस मामले में होने वाली जांच और पुलिस प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

ADVERTISEMENTS