हल्द्वानी बवाल मामला: हिंदूवादी नेता विपिन पांडे को मिली कोर्ट से जमानत, पूरी खबर पढ़ें

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Hindu leader Vipin Pandey gets bail from court

हिंदूवादी नेता विपिन पांडे को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। बता दें विपिन पांडे को कोर्ट से जमानत मिल गई है। उजाला नगर में हुए बवाल मामले में पुलिस ने गुरुवार को पांडे कुसुमखेड़ा से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें कल कोर्ट ने विपिन पांडे को जेल भेजा था।

ADVERTISEMENTS

ये है पूरा मामला

हल्द्वानी शहर के उजाला नगर में 18 नवम्बर को हुए बवाल मामले में लोगों को उकसाने और फेसबुक के जरिए माहौल खराब करने के आरोप में पुलिस ने हिंदूवादी नेता विपिन पांडे को गुरुवार देर शाम गिरफ्तार किया था। बता दें उजाला नगर के उजालेश्वर महादेव मंदिर के सामने गौवंश का सिर मिलने के बाद लोगों को उकसाने और फेसबुक के जरिए माहौल खराब करने के मामले पुलिस ने हिंदूवादी नेता विपिन पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली की एसआई आरती वाल्मिकी ने मामले में तहरीर दी है।

ये थे हिंदूवादी नेता विपिन पांडे पर आरोप

तहरीर में आरती वाल्मिकी ने कहा कि उजालानगर के उजालेश्वर महादेव मंदिर के पास हुए विवाद के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए क्षेत्र में शांति का माहौल कायम किया। इसके बाद भी मुखानी थाना क्षेत्र के कमलवागांजा निवासी विपिन चंद्र पांडे, यतिन पांडे और अतुल गुप्ता ने फेसबुक पर विवादित पोस्ट कर लोगों को भड़काने का काम किया।

गौवंश का सिर मिलने के बाद क्षेत्र में हुआ था हंगामा

18 नवम्बर को हल्द्वानी शहर के उजाला नगर में धार्मिक स्थल के सामने गौवंश का सिर मिलने के बाद खूब हंगामा हुए था। सोशल मीडिया के जरिए आग की तरह फैली इस खबर ने चंद सैकेंड में ही क्षेत्र का माहौल बिगाड़ दिया। हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने जालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर धरना दिया। आक्रोशितों ने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर चल रहे मुस्लिम समुदाय के एक शख्स के होटल के बाहर कथिर तौर पर पथराव किया। पलभर में क्षेत्र का माहौल ऐसा हो गया कि लोगों को छह घंटे तक अपने घरों में कैद रहना पड़ा।

CCTV फुटेज में हुआ था चौंकाने वाला खुलासा

क्षेत्र में बवाल बड़ा तो पुलिस भी हरकत में आई। घटना की हकीकत को जनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज से मालूम हुआ कि क्षेत्र में ही कहीं से बछड़े का सिर कुत्ता लेकर आया था। उसने ही बछड़े के सिर को धार्मिक स्थल के पास छोड़ा था। लेकिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी हिंदूवादी संगठनों ने सांप्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का षड्यंत्र बताते हुए प्रदर्शन किया

ADVERTISEMENTS