हल्द्वानी-प्रधान जी जीत गए और बाट दी मिठाई, फिर हुआ ये

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। एचएन इंटर कॉलेज में मतगणना के दौरान एक रोचक वाकया सामने आया। चोरगलिया क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान प्रत्याशी के समर्थक ने जल्दबाजी में मतगणना स्थल के बाहर खड़े साथियों को जीत की जानकारी दे दी। समर्थक खुशी से झूम उठे, गांव में भी फोन कर इस बात की जानकारी दे दी गई। एक-दूसरे को मिठाई तक खिला दी गई। कई समर्थक मिठाई लेकर प्रत्याशी के घर पहुंच गए और परिजनों को हल्द्वानी लाने की तैयारी करने लगे। बाद में पता चला प्रधान प्रत्याशी 200 से अधिक वोट से चुनाव हार गए।समर्थकों ने बताया कि जल्दबाजी में एक समर्थक ने गलत सुन लिया, जिसकी वजह से यह गलतफहमी हुई।आधी रात से जश्न की तैयारी, बिना घोषणा के उत्सव एचएन इंटर कॉलेज में सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के कुछ ही देर बाद प्रत्याशियों के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। प्रशासन की आधिकारिक घोषणा का भी इंतजार नहीं किया गया। एक विजयी प्रत्याशी राहुल ने बताया कि उनके समर्थकों ने रात दो बजे से जश्न की तैयारी शुरू कर दी थी। बैंड और मिठाई का ऑर्डर पहले ही दे दिया था। प्रशासन ने दोपहर 12 बजे के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे। जीतने के बाद मोबाइल बंद हल्द्वानी ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में जीत दर्ज करने वाले कुछ नेताओं के मोबाइल बंद हैं। वह कहां हैं, इसकी जानकारी नहीं है। जो नेता ब्लॉक प्रमुख बनने की तैयारी में जुटे हैं, विजय प्रत्याशियों से संपर्क नहीं हो पाने से उनकी बेचैनी बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS