हल्द्वानी- रिश्तेदारी में जा रहे मां बेटे की सड़क हादसे में मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। कुमाऊं क्षेत्र में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है, हल्द्वानी से बाइक द्वारा जा रहे युवक एवं उसकी मां की ऊधमसिंह नगर जिले में सोमवार 6 जनवरी को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, उक्त घटना सितारगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई है। हादसे के बाद मृतकों के हल्द्वानी स्थित घर में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि कोहरे के दौरान बाइक सवार मां-बेटे ट्रक की चपेट में आ गए।
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के कमलुवागांजा के रहने वाले 18 साल के अंकित पुत्र गोपाल सिंह बाइक पर अपनी मां जानकी देवी के साथ खटीमा रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में सितारगंज बमनपुरी के पास सामने आ रहे कैंटर से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS