हल्द्वानी- अवैध गैस रिफिलिंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी – पूर्ति विभाग की टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से घरेलू गैस की रिफिलिंग करते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
जानकारी के अनुसार कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बीते शनिवार को कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान घरेलू गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी के तहत रविवार को जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मा के नेतृत्व में टीम ने बनभूलपुरा के लाइन नंबर-सात क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दो दुकानों में घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में गैस भरते हुए तीन लोगों को पकड़ा गया। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मा ने बताया कि इस मामले में शिवम, शादाब और मुसैब के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय जोशी, पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी, जगमोहन नेगी, ललित मेर, सुबोध त्रिपाठी और गौरव जोशी शामिल रहे
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन