हल्द्वानी: तेज रफ्तार डंपर का कहर, फाइनेंस कंपनी में कार्यरत अनिल की दर्दनाक मौत, CCTV फुटेज वायरल

हल्द्वानी: तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपरों का खतरा एक बार फिर सामने आया है। ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक अनिल रौतेला की मौत हो गई। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Video- https://youtube.com/shorts/BS87iF-W8Us?si=D79P8MxVo8dIfeRK
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अनिल रौतेला एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। घटना के समय वह अपने कुछ साथियों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास एक फास्ट फूड की दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर वहां पहुंचा और उसे जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनिल मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के बाद उसके साथी तुरंत उसे उठाकर नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि शहर में तेज रफ्तार डंपर लगातार बिना नियंत्रण के सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि भारी वाहनों की गति पर सख्त नियंत्रण और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन