हल्द्वानी-फंदे से लटका मिला स्वास्थ्यकर्मी का शव, मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

dead body

हल्द्वानी के मुखानी में उस समय हड़कंप मच गया जब स्वास्थ्यकर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. मामले की जांच जारी है.

ADVERTISEMENTS

फंदे से लटका मिला स्वास्थ्यकर्मी का शव

जानकारी के अनुसार मुखानी क्षेत्र में किराये पर रह रहे सचिन दिगारी (33) मूल निवासी पिथौरागढ़ स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे. सचिन की पत्नी भी चम्पावत में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है. सचिन मुखानी में किराये के कमरे पर रह रहे थे. बताया जा रहा है गुरुवार रात आखिरी बार सचिन ने अपनी पत्नी से फ़ोन पर बात की थी. जिसके बाद वह सोने चले गए. देर रात सचिन ने अपने कमरे में ही फांसी लगा ली. डेढ़ बजे करीब माकन मालिक ने जब सचिन को कमरे में लटका पाया तो इसकी जानकारी पुलिस को दी.

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सचिन को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक स्वास्थ्यकर्मी सचिन के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है. मृतक के कमरे में पुलिस ने तलाशी ली है, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है

ADVERTISEMENTS