हल्द्वानी- किशोरी से अश्लील करने के साथ-साथ माता-पिता की पिटाई का आरोप…

ख़बर शेयर करें

महिलाओं के साथ अश्लील वाक्य के मामले आज के दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं कि ऐसा ही मामला नैनीताल जिले के लाल कुआं क्षेत्र का सामने आ रहा है जहां पर नाबालिक किशोरी के साथ अश्लील बातें करने का विरोध करने पर गाली गलौच के आरोप के बाद मौके पर पहुंचे किशोरी के माता-पिता ने भी आरोपी युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए निकटवर्ती क्षेत्र घोडानाला बिन्दुखत्ता निवासी का कहना है कि मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे 11 वर्षीय बालिका अपने घर के पास सरकारी नल में पानी भरने गई थी तभी वहां पहुंच एक युवक उससे अश्लील बाते करने लगा, जिसका उक्त बालिका ने कड़ा विरोध किया, अपने मन सुबह में कामयाब न होने पर युवक गन्दी गन्दी गालिया देने लगा, उसके बालिका ने घर पर आकर परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी, इसके बाद मौके पर पीड़ित बालिका के माता-पिता पहुंचे तो आरोप है कि उक्त युवक ने उनसे गाली गलौज करते हुए दोनों से मारपीट कर दी, बालिका के पिता ने स्थानीय कोतवाली में घटना की तहरीर दी है, जिसमें युवक पर रुपए छीनने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, प्रथम दृष्टिया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।