Haldwani – रामपुर रोड स्थित वन विभाग की जमीन पर बनी दुकानों पर चली जेसीबी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में वन विभाग और प्रशासन ने हाईकोर्ट के निर्देश पर वन भूमि पर बनी 44 दुकानों को ध्वस्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें कि रामपुर रोड एचएन इंटर कॉलेज समीप बनी दुकानों की लीज़ खत्म हो गई थी, जिसके बाद वन विभाग ने दुकान स्वामियों को दुकान खाली करने का नोटिस दिया था। दुकानदार नोटिस के खिलाफ उत्तराखंड हाईकोर्ट पहुँचे, जहां से उन्हें लगभग 05 माह में दुकान खाली करने का समय मिला।

ADVERTISEMENTS


नगर निगम ऋचा सिह एवं वन विभाग एसडीओ ने बताया कि दुकान स्वामियों का हाईकोर्ट द्वारा दिया हुआ समय पूरा हो गया है, जिसके क्रम में रविवार को पुलिस दल के साथ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS