हल्द्वानी- भाजपा का करारा झटका, नेगी ने ली कांग्रेस ली सदस्यता

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।भाजपा को बढ़ा झटका लगा है। नैनीताल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनके साथ कई पंचायत प्रतिनिधि और यूकेडी नेताओं ने भी कांग्रेस का दामन थामा है। सभी को कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

-->


राजेंद्र सिंह नेगी को यशपाल आर्य का करीबी माना जाता है। आर्य के साथ ही राजेंद्र सिंह नगी ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली थी, लेकिन अब नेगी ने फिर से कांग्रेस में घर वापसी कर ली है। उनकी वापसी से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।


सहकारिता के क्षेत्र में राजेंद्र सिंह नगी की गहरी पकड़ है। लंबे समय से सहकारिता आंदोलन से जुड़े हुए हैं। कई सालों से लगातार जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस को हल्द्वानी समेत पूरे नैनीताल जिले में मजबूती मिल सकती है।