हल्द्वानी- भाजपा ने एक बार फिर जताया प्रताप बिष्ट पर अपना भरोसा,दी ये जिम्मेदारी

हल्द्वानी। उत्तराखंड में भाजपा संगठन पर्व के तहत पार्टी में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने एक बार फिर प्रताप बिष्ट पर भरोसा जताते हुए उन्हें नैनीताल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। बिष्ट के दोबारा जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने प्रताप बिष्ट का भव्य स्वागत किया।फूल-मालाओं से लादते हुए समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और पार्टी नेतृत्व के फैसले को संगठन के लिए सशक्त कदम बताया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी और पार्टी आगामी चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने का आह्वान किया
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी -दलित अपमान एवम मंच शुद्धिकरण का मामला संसद पहुंचा