हल्द्वानी -भाजपा ने मुखानी मंडल के कार्यकारिणी का किया विस्तार,देखे लिस्ट


हल्द्वानी – नैनीताल जिले में भाजपा संगठन ने अपनी कार्यकारणी का विस्तार किया है जिसमें मुखानी मंडल भाजपा के नये पदाधिकारियों की घोषणा के तहत भाजपा नेत्री डॉ. भावना गुप्ता को मुखानी मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें नीलम कॉलोनी शक्ति केंद्र की प्रभारी की भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह घोषणा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह नेगी ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में डॉ. गुप्ता का अनुभव और समर्पण सराहनीय है। इससे पहले डॉ. भावना गुप्ता महिला मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। नयी जिम्मेदारियों के लिए डॉ. भावना गुप्ता ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट और पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन के निर्देशों के अनुसार पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी और आम जन तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का कार्य करेंगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें