हल्द्वानी-यहां देह व्यापार के मामले में फरार चल रही इनामी महिला गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में पुलिस ने देह व्यापार के मामले में फरार चल रही इनामी महिला को गिरफ्तार किया है, महिला को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है, महिला अपना नाम बदलकर हिमाचल में रह रही थी। क्योंकि काफी समय बाद वह अपने वकील से मिलने हल्द्वानी आई थी।

Ad
Ad

जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरेली की रहने वाली महिला वर्ष 2008 में देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई थी, जेल से छूटने के बाद महिला रुद्रपुर अपने मकान जो कि किराए का था, उसको छोड़ कर फरार हो गई, जिसने अपना नाम बदलकर एक व्यक्ति से शादी कर ली और वह हिमाचल प्रदेश में रह रही थी,


जिस पर पुलिस ने 20 हजार का ईनाम घोषित किया था और उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही थी। महिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश में अपना नाम बदल कर रही थी, जो कि कल हल्द्वानी अपने वकील से मिलने आई थी, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है