हल्द्वानी-यहां झोपड़ी में रखा गैस सिलेंडर अचानक फटा,महिला झुलसी
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। हिम्मतपुर मल्ला क्षेत्र में एक गैस सिलेंडर फटने से झोपड़ी जलकर खाक हो गई और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना तब हुई जब झोपड़ी में रखा सिलेंडर अचानक फट गया। विस्फोट के बाद झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें एक महिला झुलस गई।
सूचना मिलने पर तुरंत महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। झोपड़ी एक बटाईदार की थी, जो खेतों में काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पटवारी भी पहुंच गए, जो अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और अन्य संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



पहाड़ के फौलादी हाथ विपक्षियों पर पड़े भारी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उज्ज्वल ने जीता ब्रॉन्ज