10 करोड़ का पानी बकाया: हल्द्वानी में सरकारी विभाग बिल देने से कतरा रहे, खुली पोल, जल संस्थान ने जारी की सूची

ख़बर शेयर करें

सरकारी विभाग जल संस्थान को चूना लगाने का काम कर रहे हैं। पानी पीने के बाद भी सरकारी विभाग पानी का बिल जमा नहीं कर रहे हैं। उसके बावजूद भी जल संस्थान इन सरकारी विभागों पर मेहरबान है। जिसका नतीजा है कि हल्द्वानी जल संस्थान का 25 सरकारी विभागों पर करीब 9 करोड़ 50 लाख रुपए की बकाया है। कुछ रुपए बिल बकाया होने पर जल संस्थान लोगों का पानी का कनेक्शन काट कर बिल वसूलने की कार्रवाई करता है। लेकिन जल संस्थान सरकारी विभागों पर मेहरबान है और बकाया वसूली की बजाय उनको कई सालों से पानी पिला रहा। जल संस्थान इन सरकारी विभागों से जल्द वसूली का दावा तो कर रहा है लेकिन जल संस्थान की मेहरबानी के चलते हर साल इन सरकारी विभागों पर पानी का बिल लगातार बढ़ता जा रहा है। बकाया राशि के भुगतान के लिए जल संस्थान इन सरकारी विभागों को नोटिस जारी करने के बाद कह रहा है।

बकाया बिल की सूची की बात करें तो सबसे अधिक पानी का बकाया वन विभाग, सिंचाई विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग, सहित 24 विभागों पर है। वन विभाग पर अकेले 38640459.00, हल्द्वानी नगर निगम पर 11894858, सिंचाई विभाग पर 18653327, शिक्षा विभाग पर 4616351 सहित 25 विभागों पर 9493193.00 की धनराशि बकाया है।25 सरकारी विभागों को बकाया राशि के भुगतान के लिए नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि सरकारी विभागों की ओर से समय-समय पर बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाता है। अब दोबारा बकाया राशि के भुगतान करने के लिए नोटिस की कार्रवाई के साथ-साथ कार्यालय से संपर्क कर बिल जमा करने के लिए आग्रह किया जा रहा है। इसके अलावा आम उपभोक्ताओं से भी आग्रह की मार्च तक अपना बकाया बिल जमा कर दें। आरएस लोशाली, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान