चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, सरकार शुरू करने जा रही है ये सुविधा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



इस साल चारधाम यात्रा पार आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अब जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) की वेबसाइट पर कैब बुक कर सकेंगे। इसके लिए जीएमवीएन ने तैयारी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS


एक क्लिक में किफायती दामों में की जाएगी कैब बुक
केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जा चुकी है। जबकि यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की तिथि का जल्द ही ऐलान किया जाएगा। सरकार और प्रशासन चारधाम यात्रा को सरल और सफल बनाने के लिए तैयारी में जुट गया है।

ट्रेवल एजेंसियों को किया गया है आमंत्रित
ऐसे में जीएमवीएन की ओर से भी तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहली बार अपनी वेबसाइट पर कैब बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। विभाग की ओर से इसके लिए ट्रेवल एजेंसियों को आमंत्रित किया गया है। बता दें अभी तक GMVN की वेबसाइट पर सिर्फ गेस्ट हाउस और होटल बुकिंग की सुविधा मिलती है।

एक क्लिक पर पहुंचेगी कैब
कैब बुकिंग की सुविधा के लिए अगर कोई पर्यटक या तीर्थयात्री जीएमवीएन के होटल से उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर कैब की बुकिंग करता है तो उसे किफायती दामों में कैब उपलब्ध होगी। GMVN की वेबसाइट पर कैब बुकिंग करने पर अन्य ट्रेवल कंपनियों की तर्ज पर लोकेशन पर कैब पहुंचेगी। बता दें इसका लाभ उन तीर्थयात्रियों को मिलेगा जो अन्य राज्य से चारधाम यात्रा के लिए आएंगे। इसके साथ ही आसपास की जगह घूमने के इच्छुक होंगे

ADVERTISEMENTS