PNB लॉकर से 25 लाख का सोना गायब, खाताधारक ने पुलिस में की शिकायत

ख़बर शेयर करें

पंजाब नेशनल बैंक की गोल्ड शाखा से 25 लख रुपए का सोना गायब होने की खबर सामने आई है इसके सामने आने के बाद से लोगों में चर्चा का विषय बन चुका है हम आपको बता दे कि एसबीआइ की सेक्टर-15 शाखा से दो करोड़ रुपये के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस अभी चार्जशीट भी पेश नहीं कर पाई है, अब पंजाब नेशनल बैंक की ओल्ड फरीदाबाद शाखा के लाकर से 25 लाख रुपये का सोना गायब होने का आरोप लगा है। खाताधारक ने इस संबंध में ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस को शिकायत भी दी है।


शिकायत के अनुसार सेक्टर-28 निवासी सुदेश कपूर ने साल 2013 में यहां लाकर लिया था। लाकर में उन्होंने अपनी व परिवार के बाकी सदस्यों की आभूष्ण रखे थे, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। शादी या किसी अन्य समारोह में जब उन्हें जरूरत पड़ती थी, तब वे लाकर से आभूषण निकालकर ले जाती थीं।

आखिरी बार 18 मई 2024 को उन्होंने लाकर ऑपरेट किया
13 साल में उन्होंने 40 बार अपना लाकर ऑपरेट किया है। आखिरी बार 18 मई 2024 को उन्होंने लाकर ऑपरेट किया। इसके बाद वह सात मार्च को बेटे आशीष के साथ बैंक पहुंची। लाकर में दो चाबी होती हैं, एक बैंक के पास रहती है दूसरी खाताधारक के पास। सात मार्च को बैंक की चाबी लाकर में लग गई मगर सुदेश की नहीं लगी।

बैंक प्रबंधन ने उन्हें दोबारा आने को कहा। इसके बाद वे 21 जुलाई को दोबारा पहुंची, इस बार भी उनकी चाबी नहीं लगी। तब बैंक प्रबंधन ने उनसे लाकर तोड़ने की सहमति ले ली। सुदेश का आरोप है कि 28 जुलाई को लाकर तोड़ा गया तो उसके अंदर से उनके सारे आभूषण गायब थे। इससे उनके होश उड़ गए।

बैंक की तरफ से आभूषणों के विषय में जानकारी न होने की बात कही गई। तब उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। फोरेंसिक टीम लॉकर की जांच करेगी। यह देखा जाएगा कि बैंक से आभूषण किन परिस्थितियों में गायब हुए।

लॉकर में करीब दो करोड़ रुपये के आभूषण थे
ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी विष्णु मित्र का कहना है कि शिकायत मिल गई है मामले की जांच चल रही है। इस मामले में बैंक प्रबंधन ने पक्ष रखने से इंकार कर दिया। बता दें कि इससे पहले फरवरी में सेक्टर-15ए निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट डीसी गर्ग का लाकर एसबीआइ की सेक्टर-15 शाखा ने किसी अन्य के नाम अलाट कर चाबी सौंप दी थी। डीसी गर्ग का कहना है कि उनके लॉकर में करीब दो करोड़ रुपये के आभूषण थे।

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बैंक प्रबंधक सहित तीन को गिरफ्तार किया था। पुलिस को अभी तक इस मामले में पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं, इस कारण अभी तक चार्जशीट भी पेश नहीं हुई है। एसबीआइ ने पुलिस से कहा था कि बैंक में लाकर का साफ्टवेयर अपडेट किया गया था, उसमें तकनीकी गड़बड़ी के कारण डीसी गर्ग का लाकर किसी अन्य व्यक्ति को अलाट हो गया था

ADVERTISEMENTS Ad