Gold Silver Price Today: अचानक गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी ₹11,900 लुढ़की, गोल्ड का ये हाल

ख़बर शेयर करें

 

gold-silver-price-today-sona-chandi-daam GoldSilver-Rate-Today

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत युद्ध की वजह से फीकी पड़ रही है। आज यानी गुरुवार, दो अप्रैल को भी घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। दोनों के दाम लुढ़क गए। खबर लिखने तक MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी ₹11,900 लुढ़की। तो वहीं सोना करीब 3,200 रुपये ( Gold Price Today) की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा।

Gold Silver Price Today: अचानक गिरे सोने-चांदी के दाम

बीते दिन बुधवार को सोना 1,53,708 रुपये पर क्लोज हुआ। तो वहीं आज सोने में 3200 की गिरावट देखने को मिली। जिससे सोना आज MCX पर गोल्ड वायदा पर 1,52,490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ। सुबह 10 बजे के करीब गोल्ड 1,50,495 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

ये भी पढ़ें:- LPG Cylinder Price Hike: गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा!, बढ़ गए दाम, कुछ ही महीनों में तगड़ी बढ़ोतरी

चांदी की कीमत Silver Price Today

एमसीएक्स पर चांदी में 4.90 फीसदी यानी कि करीब 11,900 रुपए की गिरावट देखने को मिली। इसी के साथ सिल्वर 2,43,501 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड करती नजर आई। शुरुआती कारोबारी दिन में चांदी 2,42,800 रुपए पर थी।

आपके शहर में सोने का भाव Gold Price Today

  • दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
    • 24 कैरेट – 1,53,110 रुपए
    • 22 कैरेट – 1,40,360 रुपए
    • 18 कैरेट – 1,14,870 रुपए
  • मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
    • 24 कैरेट – 1,52,960 रुपए
    • 22 कैरेट – 1,40,210 रुपए
    • 18 कैरेट – 1,14,720 रुपए
  • देहरादून में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
    • 24 कैरेट – 1,53,110 रुपए(Gold Price Today Dehradun)
    • 22 कैरेट – 1,40,360 रुपए
    • 18 कैरेट – 1,14,870 रुपए
  • लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
    • 24 कैरेट – 1,53,110 रुपए
    • 22 कैरेट – 1,40,360 रुपए
    • 18 कैरेट – 1,14,870 रुपए
  • हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
    • 24 कैरेट – 1,51,420 रुपए
    • 22 कैरेट – 1,38,800 रुपए
    • 18 कैरेट – 1,13,570 रुपए