Gold Rate: एक लाख नहीं, अब ₹55,000 पर आने वाला है गोल्ड!, 40 % सस्ता होगा सोना, जानें अभी खरीदना सही या इंतजार करें?

ख़बर शेयर करें
gold rate today

बीते कुछ समय से से सोने(Gold) की कीमतें आसमान छू रही हैं। सोने की कीमत की मार शादी वाले घरों में ज्यादा देखने को मिल रही है।सोने की मौजूदा कीमत ₹94,000(Gold Rate Today)के करीब है। लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही सोना ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है। लेकिन इसी बीच एक ऐसी भविष्यवाणी आई है। जिसने निवेशकों को हैरानी में डाल दिया है। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में सोने का भाव 55000 हजार तक गिर सकता है।

Ad

क्या सोना ₹55,000 तक गिर सकता है? gold rate will decrease in coming years

एक ओर जहां बाजार में तेजी बनी हुई है। वहीं अमेरिकी रिसर्च फर्म मॉर्निंगस्टार के एनालिस्ट जॉन मिल्स का मानना है कि आने वाले कुछ वर्षों में सोने की कीमतें 40% तक गिर सकती हैं। उनके मुताबिक फिलहाल ग्लोबल मार्केट में सोना $3,100 प्रति औंस के पार जा चुका है। लेकिन जल्द ही यह $1,820 प्रति औंस तक गिर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो भारतीय बाजार में सोने की कीमत ₹55,000 प्रति 10 ग्राम(gold rate will decrease in coming years) तक आ सकती है।

सोने की कीमत गिरने के पीछे ये हो सकता हैं कारण gold rate decrease Reason

बढ़ती सप्लाई

दुनिया में सोने का उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है। 2024 की दूसरी तिमाही में माइनिंग प्रॉफिट $950 प्रति औंस तक पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने सोने का उत्पादन बढ़ा दिया है और रीसाइकल्ड गोल्ड की सप्लाई भी बढ़ गई है।

डिमांड में गिरावट

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार 71% केंद्रीय बैंक अब सोने की खरीदारी कम करने या उसे बनाए रखने की योजना बना रहे हैं। इससे बाजार में डिमांड कमजोर हो सकती है।

मार्केट सैचुरेशन

2024 में गोल्ड सेक्टर में 32% की वृद्धि देखी गई। जिससे संकेत मिलता है कि बाजार अपने चरम पर पहुंच चुका है। साथ ही गोल्ड ईटीएफ (Exchange-Traded Funds) में उछाल भी इस बात की ओर इशारा करता है कि जल्द ही करेक्शन देखने को मिल सकता है।

क्या सोना ₹1,00,000 तक जाएगा? gold rate decrease prediction

हालांकि इस भविष्यवाणी (gold rate decrease) से उलट कुछ बड़े फाइनेंशियल संस्थान सोने की कीमतों में और उछाल की उम्मीद कर रहे हैं। बैंक ऑफ अमेरिका का अनुमान है कि अगले दो सालों में सोने की कीमत $3,500 प्रति औंस तक जा सकती है। जबकि गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि साल के अंत तक सोना $3,300 प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

अभी सोना खरीदना सही रहेगा या इंतजार करें?

गुरुवार को वायदा बाजार में सोना ₹91,423 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल तक पहुंच गया था। लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिली और यह ₹90,470 पर कारोबार कर रहा था। ये साफ संकेत देता है कि बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

अगर आप लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है। वहीं अगर कीमतें वाकई ₹1,00,000 तक जाती हैं। तो मौजूदा दरों पर सोना खरीदना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अब देखना ये होगा कि आने वाले महीनों में सोने की कीमतें किस ओर जाती हैं नई ऊंचाइयों की ओर या भारी गिरावट की ओर।