Gold Price Today: करवाचौथ से पहले सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें दिल्ली समेत बारी शहरों में क्या है रेट

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

gold price today gold prices fall sharply ahead of karva chauth know rates

करवाचौथ से पहले 6 अक्टूबर को सोने की कीमतों में गिरावट आई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,19,540 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,09,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अन्य बड़े शहरों में भी भाव में हल्की गिरावट दर्ज की…

ADVERTISEMENTS

करवाचौथ से पहले 6 अक्टूबर को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1,19,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,09,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में अच्छी बढ़त देखने को मिली थी। इस दौरान 24 कैरेट सोने की कीमत में 3,920 रुपये और 22 कैरेट सोने में 3,600 रुपये की वृद्धि हुई थी।

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: 24 कैरेट सोना 1,19,390 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,09,440 रुपये प्रति 10 ग्राम।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़: 24 कैरेट सोना 1,19,540 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,09,590 रुपये प्रति 10 ग्राम।

भोपाल और अहमदाबाद: 24 कैरेट सोना 1,19,440 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,09,490 रुपये प्रति 10 ग्राम।

हैदराबाद: 24 कैरेट सोना 1,19,390 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,09,440 रुपये प्रति 10 ग्राम।

चांदी में भी आई गिरावट

वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 6 अक्टूबर को चांदी 1,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। हालांकि सितंबर में चांदी ने सोने की तुलना में अधिक तेजी दिखाई थी। बीते महीने चांदी की कीमत में 19.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि सोने में केवल 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी निवेश के लिए अच्छा विकल्प है। इसका उपयोग केवल निवेश के लिए ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्रियल खपत में भी होता है। कुल मांग में औद्योगिक उपयोग की हिस्सेदारी लगभग 60-70 प्रतिशत तक है।

ADVERTISEMENTS