भारत के होटलों से लेकर दुबई तक डॉक्टर ने युवती से बनाए संबंध, फिर सामने आया बेडरूम और टॉयलेट का कांड; पीड़िता पहुंच गई थाने
Odisha Crime News: डॉक्टर अविनाश महंती ने कई बार संबंध भी बनाए और इस दौरान का वीडियो भी बना लिया. वह उसे दुबई भी लेकर गया जहां होटल में असली राज़ सामने आ गया.
Odisha Crime News: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक युवती को सोशल मीडिया पर अनजान युवक से दोस्ती करना बहुत भारी पड़ गया. दोस्ती होने के बाद पहले सोशल मीडिया फिर मोबाइल फोन पर युवती की अनजान युवक से बातचीत होने लगी. इस बीच मौका पर युवक ने युवती के बेडरूम और बाथरूम समेत अन्य अंतरंग वीडियोज वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया. इस दौरान युवक ने कई बार संबंध भी बनाए और इस दौरान का वीडियो भी बना लिया. वहीं, युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाले युवक को दबोचा. युवक ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किे हैं.
होटल से किया गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकक, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से धोखाधड़ी के बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज मामले में युवती को ब्लैकमेल करने, पैसे वसूलने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भुवनेश्वर की एयरफील्ड थाना पुलिस ने गंजम जिले के सानखेमुंडी क्षेत्र के डॉक्टर अविनाश मोहंती को अरेस्ट किया है. पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत के बाद डॉक्टर को नबरंगपुर जिले के उमरकोट के एक होटल से गिरफ्तार किया गया. उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस को शक है कि कहीं उसने अन्य युवतियों को तो अपना शिकार नहीं बनाया है.
चालाकी से बनाए संबंध
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता बताया कि घर में परिवार के सदस्यों के बीच अनबन चल रही थी. इस बीच उसने भावनाओं में बहकर सोशल मीडिया पर कुछ भावुक (इमोशनल) पोस्ट कर दीं. इस दौरान युवती की दोस्ती डॉ. अविनाश महंती से हो गई. उसने युवती को खुद को एक मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार (मेंटल हेल्थ काउंसलर) और शुभचिंतक बताया. इसके बाद उसने युवती का भरोसा जीता. इसके बीच दोनों के बीच करीबी संबंध बन गए.
पुलिस की मानें तो डॉ. अविनाश महंती ने युवती के अंतरंग पलों का वीडियो चुपके से रिकॉर्ड किया और फिर प्यार और शादी का झांसा देकर उन्होंने महिला से सोने के गहने, लाखों रुपये नगद और आईफोन समेत कई कीमती सामान ले लिए. हद तो तब हो गई जब दोनों घूमने के लिए दुबई भी गए थे. युवती ने ही जाने-आने और खरीदारी समेत अन्य खर्चे उठाए थे.
इस बीच दुबई में डॉक्टर के किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने की बात पता चलने पर दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि युवती ने गैर महिला से रिश्ते का विरोध किया, तो आरोपी डॉक्टर ने उस आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी दी. इसके साथ ही डॉक्टर युवती को जान से मारने की धमकी भी दे डाली.
युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. इसके बाद डॉ. अविनाश मंहती को होटल से गिरफ्तार कर लिया गया. कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरोपी को झारपड़ा जेल भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले की आगे की छानबीन में जुटी हुई है. हो सकती है और भी लड़कियों सामने आएं.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


