Neeraj Chopra से लेकर विनेश फोगाट और हॉकी टीम तक, जानें Paris Olympics 2024 Day 11 में भारत का शेड्यूल

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

Paris Olympics 2024 में अब तक भारत के नाम तीन मेडल हो गए है। तीनों ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में आए है। ऐसे में आज यानी पेरिस ओलंपिक का 11वां दिन (Paris Olympics 2024 Day 11 Schedule) काफी खास होने वाला है। आज भी भारत के स्टार खिलाड़ी मैदान में दिखाई देंगे।


ऐसे में आज कई एथलीट से मेडल की उम्मीद है। आज भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा(Neeraj Chopra) जैवलिन थ्रो में अपना दमखम दिखाएगे। तो वहीं महिला पहलवान विनेशा फोगाट (Vinesh Phogat) भी मैदान में नजर आएंगी। इसके साथ ही आज भारतीय हॉकी टीम का सेमीफाइनल मुकाबला है।

Paris Olympics 2024 Day 11 Neeraj Chopra होंगे एक्शन में
आज 11वें दिन भारत के पेरिस ओलंपिक(Paris Olympics 2024) के शेड्यूल की बात करे तो सबसे पहले जैवलिन थ्रो में भारत के किशोर जेना का मैच होगा। दोपहर 1:50 से भाला फेंक में किशोर जेना का मैच होगा। वो ग्रुप-ए में है। इसके बाद दोपहर 3:20 से नीरज चोपड़ा मैदान में नजर आएंगे। भारतीय फैंस जैवलिन थ्रोअर नीरज के मैच का काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ग्रुप-बी में नीरज मौजूद हैं।

जापान से विनेश फोगाट की कुशती में भिड़ंत
तो वहीं कुश्ती में दोपहर 2:44 बजे से विनेश फोगाट एक्शन में होंगी। महिला 50 किलोग्राम कैटेगिरी में राउंड-16 में उनकी भिड़ंत जापान की युई सुसाकी से होगी। जिसके बाद रात को भारतीय हॉकी टीम का सेमीफाइनल मुकाबला होगा। रात 10:30 बजे भारतीय हॉकी टीम का सेमीफाइनल में जर्मनी से मुकाबला होगा। इसके अलावा टेबल टेनिस, कुश्ती आदि में भी भारत के स्टार एथलीट एक्शन में नजर आएंगे।

पेरिस ओलंपिक में 06 अगस्त को भारत का शेड्यूल
एथलेटिक्स
मेंस जैवलिन थ्रो ग्रुप A – किशोर जेना – दोपहर 1:50 बजे
महिला 400 मीटर रेपेचेज हीट 1 – किरण पहल – दोपहर 2:50 बजे
मेंस जैवलिन थ्रो ग्रुप B – नीरज चोपड़ा – दोपहर 3:20 बजे
टेबल टेनिस
भारत बनाम चीन- मेंस टीम इवेंट राउंड ऑफ 16 – दोपहर 1:30 बजे
कुश्ती
विनेश फोगाट बनाम युई सुसाकी-महिला 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 -दोपहर 2:44 बजे
महिला 50 किग्रा क्वार्टरफाइनल – (क्वलिफिकेशन के आधार पर)
महिला 50 किग्रा सेमीफाइनल – (क्वलिफिकेशन के आधार पर) रात 9:45 बजे.
हॉकी
भारत बनाम जर्मनी – मेंस सेमीफाइनल रात 10:30 बजे