खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेशभर में बारिश का कहर जारी है। उत्तरकाशी के पुरोला नगर के कंडियाल गांव के मदनी ताक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई।

-->

इलाज के दौरान एक युवक की मौत
स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई चारों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान अभिषेक (26) पुत्र धृपाल ज्याड़ा के रूप में हुई। जबकि चंद्र सिंह ज्याड़ा (55) पुत्र अजयपाल, निखिल (24) पुत्र खुशपाल, अशोक ( 18) पुत्र खुशपाल का सीएचसी में उपचार चल रहा है।