हल्द्वानी सड़क हादसे में चार की मौत एक घायल

ख़बर शेयर करें

आज के समय में सड़क हादसों को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़त जा रहे हैं जिसकी वजह से न जाने कितने लोग सड़क हादसों की वजह से अपनी जान गवा देते हैं एक ऐसा ही सड़क हादसे को लेकर मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद क्षेत्र का सामने आ रहा है जहां पर हल्द्वानी निवासी चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया

यूपी- मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत एक घायल

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई

मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पासतेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला

इसके बाद मूंढापांडे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने कार सवार पांच युवकों में से चार को मृत घोषित कर दिया

एक युवक गंभीर रूप से घायल है।जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है

सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि हादसे मे दयाल रावत, अनिल नेगी (38), सुंदर सैनी (42), भुवन भंडारी( 37)हल्द्वानी की जान चली गई।

जबकि चालक यशदीप पांडे निवासी हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हैं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला