इस वजह से महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा, आदेश जारी
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाएं को बसों में फ्री सफर करने की सुविधा का ऐलान किया है। रक्षाबंधन के दिन महिलाएं परिवहन निगम की बसों में मुफ्त में सफर कर पाएंगी। सीएम धामी के निर्देश पर परिवहन सचिव ने इसके आदेश जारी किए हैं
रक्षाबंधन के दिन उत्तराखंड सरकारें पूर्व में भी महिलाओं को बसों में फ्री सफर की सुविधा देती रहीं हैं। इस बार भी सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर परिवहन सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी ने इसके आदेश जारी किए हैं। महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा सिर्फ उत्तराखंड की रोडवेज बसों में राज्य के भीतर ही दी जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


