ट्रेनिंग के दौरान विमान हादसा, 1 पायलट की मौत, एक घायल
ADVERTISEMENTS
मध्य प्रदेश के रीवा में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर मंदिर के गुंबज से टकरा कर प्रशिक्षु प्लेन क्रैश हो गया है। प्लेन में मौजूद सीनियर पायलट और प्रशिक्षु पायलट गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। घायल पायलट का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। यह प्लेन पाल्टन प्रशिक्षण कंपनी का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह हादसा कोहरे की वजह से हुई है।
खबरों के मुताबिक, रात करीब 11:30 पायलट कैप्टन विमल कुमार, ट्रेनी सोनू यादव को प्रशिक्षण दे रहे थे। प्लेन ने जैसे ही उड़ान भरी उमरी गांव के पास बने मंदिर के गुंबज से टकरा गया। जिससे जोरदार धमाका हुआ और प्लेन का मलबा चारों और बिखर गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


