भूस्खलन होने के चलते कैंप में दबे हरियाणा के पांच पर्यटक, SDRF ने किए अभी तक तीन के शव बरामद

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पौड़ी में रुक-रूककर हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई हुई है। यमकेश्वर ब्लॉक के जोग्याणा गांव के पास हरियाणा के दो परिवार भूस्खलन होने के चलते कैंप में दब गए। एसडीआरएफ ने दो और सदस्य का शव बरामद कर लिया है। जबकि दो लोगों की तलाश जारी है।

-->

मलबे में दबे पर्यटक
पौड़ी प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू चलाये हुए है। घटना रविवार रात की है। मलबे की चपेट में आने से रवाड़ा में नाइट पैराडाइज कैंप क्षेत्र जमींदोज हो गया था।

pauri news
एक कैंप के अंदर हरियाणा के एक ही परिवार के पांच लोग दब गए थे। सोमवार देर शाम मलबे से एक शव बरामद कर लिया गया था। जबकि लापता चार लोगों में से दो के शव आज बरामद किए गए हैं।

मृतकों और घायलों का विवरण
मृतकों की पहचान कमल वर्मा (36) और निशा वर्मा (37) निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई है। जबकि विशाल (24) पुत्र शमशेर सिंह पानीपत हरियाणा का शव पहले ही बरामद कर लिया गया था। इसके अलावा कृतिका वर्मा (10) पुत्री कमल वर्मा निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।