पांच बार चैंपियन, 100 से अधिक मैचों में जीत, सबसे सफल कप्तान का टाइटल, कुछ ऐसा रहा MS dhoni का IPL करियर

ख़बर शेयर करें


चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का IPL 2024 आखिरी सीजन हो सकता है। हाल ही में CSK की कप्तानी छोड़ उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। बता दें की बीते दिन टीम ने धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड को CSK का कप्तान घोषित किया। हालांकि कप्तानी को छोड़ने के बाद भी वो ये आईपीएल सीजन तो अवश्य खेलेंगे। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है की 42 साल के धोनी का ये लास्ट सीजन होगा। ऐसे में चलिए एक नज़र उनके आईपीएल करियर पर डालते है।

Ad
Ad


MS dhoni IPL के सबसे सफल कप्तान
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की शुरुआत से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान में बदलाव से हुई। बता दें की धोनी के अलावा चेन्नई की टीम की कमान ऋतुराज से पहले रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना को भी मिली थी। धोनी की बात की जाए तो दिग्गज बल्लेबाज की कॅप्टेन्सी में टीम ने 235 मैच खेले है। जिसमें 142 मैचों में टीम ने जीत हासिल की है। तो वहीं 90 में हार का सामना करना पड़ा। दो मुकाबलों का निर्णय नहीं आया। बता दें की पिछले सीजन चेनाई की टीम ने धोनी की कप्तानी में गुजरात टाइटंस को हरकार ख़िताब अपने नाम किया था।

CSK
पांच बार चैंपियन, 100 से अधिक मैचों में जीत, सबसे सफल कप्तान का टाइटल, कुछ ऐसा रहा MS dhoni का IPL करियर
MS dhoni की CSK पांच बार चैंपियन
15 अगस्त 2020 को धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। लेकिन आईपीएल खेलना उन्होंने जारी रखा था। बता दें की धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 3 ICC ट्रॉफी अपने नाम की थी। जिसमें 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, साल 2011 का वर्ल्ड कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी शामिल हैं।

तीन ICC ट्रॉफी जीतने वाले वो एक इकलौते कप्तान हैं। इसके अलावा धोनी आईपीएल के सफल कप्तानों की लिस्ट में आते है। धोनी के अंडर CSK ने पांच आईपीएल ट्रॉफी भी अपने नाम की है। पिछले साल धोनी ने पांचवी आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। बीते साल फाइनल में सीएसके ने गुजरात टाइटन्स को मात दी थी।

“MS Dhoni wicketkeeping in IPL.
पांच बार चैंपियन, 100 से अधिक मैचों में जीत, सबसे सफल कप्तान का टाइटल, कुछ ऐसा रहा MS dhoni का IPL करियर
ऐसा है धोनी का IPL रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी के धोनी के आईपीएल करियर पर नज़र डालें तो कई बार उन्होंने टीम को मुश्किल स्थिति से निकला है और मैच को आखिरी में फिनिश किया है। स्टंप्स के पीछे से भी MS Dhoni का रिकॉर्ड काफी शानदार है।

बात करें आंकड़ों की तो बतौर प्लेयर अब तक वो 250 मैच खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 5,082 के करीब रन बनाए हैं। इस दौरान उनका एवरेज 39.09 का रहा। तो वहीं स्ट्राइक रेट 135.96 का है। अब तक धोनी आईपीएल में 24 अर्धशतक लगा चुके हैं। धोनी का बेस्ट स्कोर रकब के खिलाफ 84 रन का है।

CSK
पांच बार चैंपियन, 100 से अधिक मैचों में जीत, सबसे सफल कप्तान का टाइटल, कुछ ऐसा रहा MS dhoni का IPL करियर
100 IPL मैच जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं धोनी
IPL के इतिहास में एमएस धोनी सबसे सफल कप्तान है। उनकी कप्तानी में टीम ने 5 IPL खिताब अपने नाम किए। मुंबई इंडियंस के MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी पांच आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है।

लेकिन वो अपनी कप्तानी में टीम को 100 से ज्यादा IPL मैच नहीं जीता पाए है। ये कारनामा केवल महेंद्र सिंह धोनी ने किया है। धोनी ने CSK को आईपीएल में अपनी कप्तानी के अंडर 100 से अधिक मैचों में जीत दिलाई है। THALA की कॅप्टेन्सी में टीम ने 142 मैचों में जीत हासिल की है