पहले नौकरानी को पिलाई शराब, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

RAPE

चंपावत से महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENTS

शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

मामला चंपावत जिले के बनबसा थाना क्षेत्र का है. मामले को लेकर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है. पीड़िता ने बताया कि वो बनबसा नगर निवासी एक व्यक्ति के घर पर घरेलू काम करती है. महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले उसे शराब पिलाई. शराब पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा

ADVERTISEMENTS