हल्द्वानी-आधी रात बीच बाजार दुकान में भड़की आग, देखए वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt. com

ADVERTISEMENTS

अभी दीपावली का समय नहीं आया है बिजली पर लोड भी नहीं बढ़ा है फिर भी शॉर्ट सर्किट की वजह से कई बार आगसे भारी नुकसान हो जाता है इसी तरह का नुकसान देर रात करीब 3:00 बजे कालु सिद्ध मंदिर के पास कृषि मॉडर्न की दुकान में आग लगी समय से कार्रवाई होने पर अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया और अगल-बगल की दुकानों को आज के चपेट में होने से बचा लिया।

पूरी जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के हृदय स्थल कालु सिद्ध मंदिर से कालाढूंगी की ओर आने वाली रोड में कृष्ण मॉडर्न की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई दुकान के अंदर से धुआं निकलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मर गया तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी ।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने समय रहते आग पर काबू पाया है. जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया.

आग लगने से दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है.बताया जा रहा है कि कल सिद्ध मंदिर के पास मॉडर्न कृषि सेवा केंद्र है जिसमें भारी मात्रा में कृषि रसायन दवाइयां, यूरिया खाद के अलावा अन्य रासायनिक दवाइयां रखी हुई थी.

घटना गुरुवार तड़के सुबह करीब 2:30 बजे की है. दुकान में धुआं निकलता देख राहगीरों ने इसकी सूचना अग्निशमन को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने मुश्किल से उपकरण से दुकान की शटर का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया है.

आग ने दुकान को अपने चपेट में ले लिया था. मौके पर पहुंची अग्निशमन और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया है.आग से दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है. गनीमत रहेगी की समय रहते अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया है।

वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था. आग के चपेट में आने से कई दुकाने बच गई.आग से दुकान में हुए नुकसान का आकलन दुकान स्वामी द्वारा किया जा रहा है. आग लगने का कारण प्रथम दृष्टि शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

ADVERTISEMENTS