महिला पटवारी अचानक हुई गायब! मोबाइल आ रहा स्विच ऑफ; परिजनों का पुरुष मित्र पर संदेह

ख़बर शेयर करें
female patwari suddenly goes missing mobile

एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां जिले के आलोट से एक महिला पटवारी अचानक लापता हुई है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने महिला पटवारी के पुरुष मित्र पर संदेह जताया है। जोकि पूर्व थाना…

MP desk: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां जिले के आलोट से एक महिला पटवारी अचानक लापता हुई है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने महिला पटवारी के पुरुष मित्र पर संदेह जताया है। जोकि पूर्व थाना प्रभारी का बेटा है। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बड़वानी निवासी एक महिला पटवारी अचानक गायब हुई है। वह आलोट तहसील में पटवारी पद पर पदस्थ है। सूत्रों के मुताबिक बीते सोमवार को महिला पटवारी स्थानीय स्तर पर एक प्रशासनिक बैठक में शामिल हुई थीं। इसके बाद आलोट में अपने आवास पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि देर रात अचानक लापता हो गई। मामले की जानकारी पर परिजन इंदौर से आलोट पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार देर रात महिला पटवारी का एक पुराना पुरुष मित्र, निवासी धार उसे मिलने आलोट आया था। आशंका जताई गई है कि वह अपनी महिला मित्र यानी पटवारी को जबरन साथ ले गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इधर, पटवारी का मोबाइल भी बंद आ रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला पटवारी की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें खोज लिया जाएगा।