परिसंपत्ति बंटवारे मामले में बीच में फंसे किसान

ख़बर शेयर करें

प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी उत्तर प्रदेश के दौरे पर गए थे जहां पर उन्होंने परिसंपत्ति बंटवारे मामले में दोनो राज्यों के बीच सहमति बना ली थी लेकिन अब उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के बीच हाल ही में परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर बैठक हुई थी। इस बैठक में परिसंत्तियों के सभी मामलों पर सहमति बन गई थी। लेकिन, प्रदेश की सीमाओं पर किसानों की खेती की जमीन की सीमाओं का मामला अभी भी उलझा हुआ है। इससे किसाने खासे परेशान हैं। सीमा को लेकर विवाद भी होता रहा है।

Ad
Ad

लक्सर और खानपुर में जमीन सीमा विवाद अभी उलझा हुआ है, जिसका कोई स्थाई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। लक्सर और बिजनौर के उप जिलाधिकारी अपने-अपने राजस्व दस्ते के साथ सीमा पर पहुंचे और सीमा विवाद को सुलझाने की कोशिश की।
दोनों ओर से स्थानीय किसानों को बुलाया गया। दोनों तरफ के राजस्व दस्ते ने सीमा विवाद को फिलहाल सुलझा लिया है। किसानों को संतुष्ट किया गया है। लेकिन, इसके अलावा भी कई अन्य ऐसी जगह है। अभी भी जमीन सीमा विवाद उलझा हुआ है। जिसका खामियाजा किसानों को भगुतना पड़ रहा है।