फैक्ट चेक: : भारत के नाम पर वायरल हुआ पानी पर तैरते कचरे का वीडियो, जानें कहां का है दृश्य?

Ad
ख़बर शेयर करें

भारत के नाम पर वायरल हुआ पानी पर तैरते कचरे का वीडियो, जानें कहां का है दृश्य?

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में पानी पर तैरते कचरे को देखा जा सकता है। लोग इस पोस्ट को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह दृश्य भारत का है। हालांकि, यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। रवर्स सर्च में साफ हो गया कि यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि ग्वाटेमाला का है।

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?

Video- https://youtube.com/shorts/EER6y81nuOQ?si=Gaep8R42T-V9_Xzk

‘fighting_to_be_free2’ नामक थ्रेड्स यूजर ने वायरल वीडियो अपने अकाउंटप पर शेयर कर लिखा- आप कार्बन टैक्स देते हैं, बिजली के बेतहाशा बिल भरते हैं, प्लास्टिक स्ट्रॉ पर प्रतिबंध लगाते हैं, और बेकार कागज़ के थैले ढोते हैं जो पल भर में फट जाते हैं। यह सब ‘पर्यावरण बचाने’ के नाम पर। और वहीं दूसरी ओर, भारत में यह स्थिति है।

क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?

वायरल खबर की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट्स लिए और उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें ‘ABC News’ का आधिकारिक एक्स अकाउंट मिला। वहीं पर दी गई जानकारी के मुताबिक, पर्यावरणविदों के अनुसार, दुनिया की सबसे प्रदूषित नदियों में से एक मानी जाने वाली रियो मोटागुआ नदी से प्लास्टिक कचरे के ढेर ग्वाटेमाला के तटों पर बहकर आ रहे हैं। यह फुटेज इसी महीने फ्लोरिडा स्थित पर्यावरण समूह 4Ocean द्वारा लिया गया था।